नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव के परिणाम आ चुका है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है।
इनमें कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी राज्यसभा चुनाव में जीत मिली है। इसके अलावा बीजेपी की ओर से सुमेर सिंह सोलंकी को भी चुनाव में जीत मिली है। वहीं कांग्रेस के खाते में मध्य प्रदेश से एक राज्यसभा सीट गई है। कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।
बता दें कि, कुछ दिनों पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी। वहीं, भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दिया था।