1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गहलोत सरकार को घेरा, कहा-अपराधियों को मिली है खुली छूट

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गहलोत सरकार को घेरा, कहा-अपराधियों को मिली है खुली छूट

राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कानून का राज है लेकिन राजस्थान में अंधा कानून का राज चल रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्यस्थान अपराध के मामले में सबसे आगे निकल चुका है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कानून का राज है लेकिन राजस्थान में अंधा कानून का राज चल रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्यस्थान अपराध के मामले में सबसे आगे निकल चुका है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार का एक ही लक्ष्य है, सत्ता में बने रहना। इसके कारण उन्होंने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। इसी कारण राज्य के हालात इतने खराब हैं। वर्ष 2020 तक महिलाओं से जो अत्याचार हुए हैं, उन मामलों में करीब 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्थान कांग्रेस की सरकार में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता है।

राज्य में पीड़ित, शोषित और वंचितों की कोई नहीं सुनता है। भाजपा नेता ने कहा कि लॉकडाउन के समय जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था तो उस समय राजस्थान की महिलाएं और बच्चियां कोरोना के साथ-साथ ऐसे हैवानों से भी खुद को बचा रही थी। क्योंकि इनको बचाने वाली वहां की सरकार आंख और कान बंद करके बैठी हुई थी।

,

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...