1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Pm Modi की सुरक्षा में चूक पर बोले राकेश टिकैत, सहानुभूति बटोरने का सस्ता जरिए खोजने की कोशिश की

Pm Modi की सुरक्षा में चूक पर बोले राकेश टिकैत, सहानुभूति बटोरने का सस्ता जरिए खोजने की कोशिश की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सुरक्षा में हुई चूक के बाद से सियासत भी शुरू हो गई है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का बयान आया है। उन्होंने इसे सहानुभूति बंटोरने का सस्ता तरीका बताया है। राकेश टिकैत के इस बयान के बाद उन पर भाजपा नेता हमलावर हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सुरक्षा में हुई चूक के बाद से सियासत भी शुरू हो गई है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का बयान आया है। उन्होंने इसे सहानुभूति बंटोरने का सस्ता तरीका बताया है। राकेश टिकैत के इस बयान के बाद उन पर भाजपा नेता हमलावर हो गए हैं।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

दरअसल, बुधवार को पीएम मोदी (Pm Modi) का पंजाब के फिरोजपुर का दौरा प्रस्तावित था लेकिन वे अपने कार्यक्रम ​स्थल तक नहीं पहुंच पाए। रास्ते में उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई, जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था। वहीं, अब इस घटना के बाद सियासत भी शुरू हो गयी है। किसान नेता राकेश टिकैत ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को स्टंट बताया है।

साथ ही कहा कि जनता की सहानुभूति हासिल करने का ये सबसे सस्ता तरीका खोजने की कोशिश है। दरअसल, पीएम मोदी (Pm Modi) ने बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचकर घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों से कहा कि अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं यहां तक जिंदा लौट आया।

 

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...