1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Bandhan 2022 Date : रक्षाबंधन का पर्व इस योग में मनाया जाएगा, बहने भाई की सलामती के लिए करतीं है भगवान से प्रार्थना

Raksha Bandhan 2022 Date : रक्षाबंधन का पर्व इस योग में मनाया जाएगा, बहने भाई की सलामती के लिए करतीं है भगवान से प्रार्थना

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सदियों से मनाए जाने वाले इस त्योहार में बहन भाई के माथे पर टीका लगाकर कलाई में रक्षा सूत्र के रूप में रेशम की डोरी बांधती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Bandhan Kab Hai 2022 : रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सदियों से मनाए जाने वाले इस त्योहार में बहन भाई के माथे पर टीका लगाकर कलाई में रक्षा सूत्र के रूप में रेशम की डोरी बांधती है। जिसे राखी कहते हैं। बहनों भाइयों के इस त्योहार को बहुत घूम धाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। रक्षाबंधन के दिन गुरु अपने शिष्य को रक्षा बांधते है। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व इस साल 11 अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का पर्व भी खास होने वाला है क्योंकि इस बार यह पर्व रवि योग में मनाया जाएगा। आइए जानते है रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त के बारे में।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

शुभ मुहूर्त
इस वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार 11 अगस्त को प्रात: 10:38 से प्रारंभ होकर शुक्रवार 12 अगस्त को प्रातः 07:05 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि होने के कारण रक्षा बंधन का पावन पर्व 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा।
रक्षा बंधन पर अबूझ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए राखी बांधना शुभ माना जाता है। इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09:28 बजे से रात 09:14 बजे तक रहेगा।

रक्षाबंधन की थाली
1.रक्षाबंधन के दिन एक थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दही, राखी, मिठाई और घी का दीपक रखें।
2.पूजा की थाली से पहले भगवान की आरती करें।
3.इसके बाद भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठाएं।
4.भाई के माथे पर तिलक करें और फिर रक्षासूत्र बांधें।
5.भाई की आरती उतारकर उसे मिठाई खिलाएं और उसकी लंबी उम्र की कामना करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...