1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ram Navami 2022 : शुक्ल पक्ष की इस तिथि को मनाई जाएगी रामनवमी, लगाया जाता है हलवे का भोग

Ram Navami 2022 : शुक्ल पक्ष की इस तिथि को मनाई जाएगी रामनवमी, लगाया जाता है हलवे का भोग

राम भक्तों को रामनवमी तिथि का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में भगवान राम को आराध्य माना है। भारतीय लोक जनमानस में राम के प्रति अगाध आस्था है।हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तिथि को रामनवमी मनाई जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Navami 2022 : राम भक्तों को रामनवमी तिथि का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में भगवान राम को आराध्य माना है। भारतीय लोक जनमानस में राम के प्रति अगाध आस्था है।हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। रामनवमी के दिन भगवान राम की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है।रामनवमी को मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा और कई जगह भगवान राम व सीता की झांकियां भी निकाली जाएंगी। इस दिन मां को हलवे का भोग लगाया जाता है

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यानी कि 10 अप्रैल दिन रविवार को रामनवमी मनाई जाएगी। 10 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से नवमी की तिथि शुरू होगी जो अगले दिन 11 अप्रैल सोमवार को दिन के 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी।

मान्यता है कि रामनवमी के दिन मां भगवती और श्रीराम की पूजा पूरे विधि विधान से करने वाले भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और उनके जीवन से कष्टों का नाश होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...