1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ram Navami 2022 : इस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए करें प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना

Ram Navami 2022 : इस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए करें प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना

सनातन धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पूज्य है। राम भक्तों को रामनवमी तिथि का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्रभु राम का जन्म 10 जनवरी, 5014 ईसा पूर्व अर्थात आज से सात हजार, 122 वर्ष पहले हुआ था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Navami 2022 : सनातन धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पूज्य है। राम भक्तों को रामनवमी तिथि का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्रभु राम का जन्म 10 जनवरी, 5014 ईसा पूर्व अर्थात आज से सात हजार, 122 वर्ष पहले हुआ था। इस दिन देशभर के राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाएगी और राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु लग्न में हुआ था। आइए जानते हैं साल 2022 में राम नवमी कब है और क्या है इसका महत्व।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यानी कि 10 अप्रैल दिन रविवार को रामनवमी मनाई जाएगी। 10 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से नवमी की तिथि शुरू होगी जो अगले दिन 11 अप्रैल सोमवार को दिन के 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी।

मान्यता है कि रामनवमी के दिन मां भगवती और श्रीराम की पूजा पूरे विधि विधान से करने वाले भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और उनके जीवन से कष्टों का नाश होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...