1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ram navmi 2022 : शुभ योगों में मनाया जाएगा रामनवमी पर्व, बहुत शुभ माना जाता है खरीददारी

Ram navmi 2022 : शुभ योगों में मनाया जाएगा रामनवमी पर्व, बहुत शुभ माना जाता है खरीददारी

नवरात्रि में राम नवमी को बहुत शुभ माना जाता है।  मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र श्री राम के रूप में अवतार लिया था। इस बार ये उत्सव 10 अप्रैल, रविवार को है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram navmi 2022 : नवरात्रि में राम नवमी को बहुत शुभ माना जाता है।  मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र श्री राम के रूप में अवतार लिया था। इस बार ये उत्सव 10 अप्रैल, रविवार को है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर चैत्र नवरात्रि  का समापन होता है। इसी दिन भगवान श्रीराम नवमी  का पर्व भी मनाया जाता है।इस बार रामनवमी पर शुभ योग बन रहा है। इन शुभ योगों में  नई चीजें खरीदने से गुडलक आएगा। आइए जानते हैं रामनवमी पर बन रहे इस शुभ योग के बारे में जानते हैं।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

इस रामनवमी 10 अप्रैल को,रविवार को रवि-पुष्य नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा।पुष्य नक्षत्र रविवार, 10 अप्रैल को सूर्योदय के साथ शुरू होगा जो अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा।  रवि पुष्य का महायोग भी कहा जाता है। इस योग में की गई पूजा, उपाय, खरीदी, हवन आदि कई गुना फल देते हैं। इस शुभ योग में वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

राम नवमी के दिन सर्वार्थसिद्धि और रवियोग नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। एक ही दिन में 3 शुभ योग बनने के चलते इस बार श्रीराम नवमी का पर्व और भी खास हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...