1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर तीन साल में बनकर हो जाएगा तैयार, 24 घंटे चल रहा है कार्य : चंपत राय

राम मंदिर तीन साल में बनकर हो जाएगा तैयार, 24 घंटे चल रहा है कार्य : चंपत राय

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इसी साल अक्टूबर में इसका एक हिस्सा बनकर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने दी है। चंपत राय ने बताया कि इस साल अक्टूबर में मंदिर की नींव का काम पूरा हो जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अयोध्या । अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इसी साल अक्टूबर में इसका एक हिस्सा बनकर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने दी है। चंपत राय ने बताया कि अक्टूबर में मंदिर की नींव का काम पूरा हो जाएगा।

पढ़ें :- राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिए बनी यातना गृह'

उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य 24 घंटे जारी है। यह 12-12 घंटे की दो पालियों में हो रहा है। अभी तक 1.2 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में खुदाई का काम हो गया है। हमें उम्मीद है कि नींव बनाने का अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। भगवान राम की कृपा से सभी मजदूर और इंजीनियर स्वस्थ हैं।’

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य की जिम्मेदारी है। राय ने इससे पहले आठ मार्च को कहा था कि राम मंदिर अगले तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। राय ने उस समय यह भी कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में घर-घर जाकर मदद मांगने का अभियान कोरोना महामारी के कारण रोक दिया गया है लेकिन अगर किसी को मदद करनी है तो वह ट्रस्ट की वेबसाइट के जरिए कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...