1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का टीवी पर प्रसारण, जानिए टेलीकास्ट टाइम

फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का टीवी पर प्रसारण, जानिए टेलीकास्ट टाइम

रामायण भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है। रामानंद सागर की रामायण पिछले साल लॉकडाउन के समय में जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना महामारी एक बार फिर से कहर बरपा रही है। ऐसे में कइयों का कहना है कि लॉकडाउन लगने की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। लोगों का घर पर मन लगा रहे और उनका समय सकारात्मकता के साथ गुजरे, इसको लेकर एक बार फिर से रामायण शुरू की जा रही है। रामायण भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है। रामानंद सागर की रामायण पिछले साल लॉकडाउन के समय में जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

पढ़ें :- Alaya Furniturewala Hot Pic: फ्लोरल कार्गो स्कर्ट में अलाया फर्नीचरवाला ने गिराई बिजली, वायरल हुई तस्वीरें

आपको बता दें, दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण शुरू होने वाली है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। रामायण में भगवान राम की कहानी में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन है, जो आज भी सभी परिस्थितियों, आयु और समूहों को जोड़ती है। वहीं पुरुषोत्तम राम के किरदार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। रामायण में कई ऐसी घटनाएं हैं, जो आज भी लोगों को कठिनाइयों से उभरने में मदद करती हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। देश में एक तरफ जहां कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है तो वहीं, कोरोना के कारण काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में कोरोना के एक्टिव मामले अब 13 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों का आंकड़ा देखें तो पता चलता है कि देश में लगातार डेढ़ लाख से अधिक कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...