1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rampur by-election 2022: भाजपा प्रत्याशी को जीता हुआ कर दें घोषित, जानिए आजम खान ने क्यों कहीं ये बातें…

Rampur by-election 2022: भाजपा प्रत्याशी को जीता हुआ कर दें घोषित, जानिए आजम खान ने क्यों कहीं ये बातें…

रामपुर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Aazam Khan) ने चुनाव से पहले पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस लोगों के घरों में घुसकर धमकी दे रही है। आरोप लगाया है कि पुलिस कह रही है अगर सपा को वोट दिया तो उनके घर खाली करा लिए जाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rampur by-election 2022: रामपुर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Aazam Khan) ने चुनाव से पहले पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस लोगों के घरों में घुसकर धमकी दे रही है। आरोप लगाया है कि पुलिस कह रही है अगर सपा को वोट दिया तो उनके घर खाली करा लिए जाएंगे।

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे

यही नहीं आजम खान (Aazam Khan) ने कहा कि पुलिस ने उनकी पत्नी को भी धमकाया है, जो पूर्व सांसद और पूर्व विधायक हैं। आरोप है कि, पुलिस ने उनसे कहा कि घर से बाहर मत निकलना। आजम खान (Aazam Khan) ने कहा कि अगर ऐसे ही चुनाव करना है तो चुनाव आयोग को भाजपा प्रत्याशी को जीता हुआ घोषित कर देना चाहिए।

प्रेसवार्ता के दौरान आजम खान (Aazam Khan) ने इन आरोपों पर कहा कि उनके पास इसके प्रमाण हैं। वीडियो फुटेज भी हैं और रिकॉर्डिंग भी, लेकिन कुछ खास वजह से हम इसे मीडिया को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले संपन्न हुए लोकसभा के उपचुनाव में क्या हुआ था, किसी से छुपा नहीं है। अब विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भी वैसा ही माहौल बनाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...