1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rampur By Election Results Live: आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना को किया पीछे, 3848 वोटों से आगे

Rampur By Election Results Live: आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना को किया पीछे, 3848 वोटों से आगे

5 दिसंबर को हुए रामपुर में विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की आज घोषणा होनी है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई है। 5 दिसंबर को रामपुर विधानसभा सीट के अलावा मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Rampur Vidhan Sabha Bypoll Election Result 2022 Live:  5 दिसंबर को हुए रामपुर में विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की आज घोषणा होनी है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई है। 5 दिसंबर को रामपुर विधानसभा सीट के अलावा मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। चार राउंड पूरे हो चुके है। जिसमें समाजवादी पार्टी काफी आगे चल रही है।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

समाजवादी पार्टी चौथे राउंड में 3,848 वोटों से आगे

बताया जा रहा है कि रामपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी चौथे राउंड में 3,848 वोटों से आगे चल रही है। सपा के आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना पर लगातार बढ़त बनाई हुई है।

तीसरे राउंड में सपा आगे 

रामपुर के तीसरे राउंड में समाजावादी पार्टी ने 5,767 जबकि भाजपा ने  2,543 हासिल कर पाई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी
3,224 वोटों से आगे चल रही है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...