1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ranbir Kapoor की EX ने शादी में दिये लाखों के गिफ्ट, दीपिका ने दी चोपार्ड की घड़ी तो कैटरीना ने…

Ranbir Kapoor की EX ने शादी में दिये लाखों के गिफ्ट, दीपिका ने दी चोपार्ड की घड़ी तो कैटरीना ने…

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब पति-पत्नी बन चुके हैं। इस कपल की शादी के बाद कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। कभी इस कपल की मेहंदी की फोटोज सामने आती है तो तो कभी जूता चुराई का बजट सामने आता है। अब इन सभी के बीच एक बड़ी खबर आई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ranbir Kapoor  Shadi gift: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब पति-पत्नी बन चुके हैं। इस कपल की शादी के बाद कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। कभी इस कपल की मेहंदी की फोटोज सामने आती है तो तो कभी जूता चुराई का बजट सामने आता है। अब इन सभी के बीच एक बड़ी खबर आई है।

पढ़ें :- Saba Azad Pic: एब्स फ्लॉन्ट करती दिखी सबा आजाद, क्रॉप टॉप में शेयर की हॉट तस्वीर

दरअसल, अब इस कपल को शादी में मिले गिफ्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते हैं किसने क्या गिफ्ट दिया है। मिली जानकारी के तहत रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने कपल को लगभग 15 लाख रुपए की चोपार्ड की घड़ी दी है।


वहीं कैटरीना कैफ ने रणबीर और आलिया को प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत लगभग 14.5 लाख रुपए है। इसी के साथ आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक्ट्रेस को खास तोहफा दिया है। जी दरअसल उन्होंने एक्ट्रेस को तीन लाख का हैंडबैग गिफ्ट किया है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने आलिया भट्ट को डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है। इसकी कीमत नौ लाख रुपए है।

पढ़ें :- फिल्म अभिनेत्री व बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल पहुंची ठाकुर बांके बिहारी की शरण

वहीं वरुण धवन ने अपनी खास दोस्त आलिया भट्ट को गुच्ची की सैंडल गिफ्ट की हैं। जी हाँ और इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए है। इसी के साथ अदाकारा की मां सोनी राजदान ने अपने दामाद को करीब 2.50 करोड़ रुपये की एक एक्सपेंसिव घड़ी तोहफे में दी है। वहीं अगर हम कपल की बात करें तो रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को बेहद महंगी डायमंड रिंग गिफ्ट की है। वहीं आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर को तोहफे में एक हैंडबैंड गिफ्ट किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...