मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह तथा दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के कुछ सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। स्थिति जो भी रही हों किन्तु दोनों ने हमेशा एक दूसरे का हाथ थामे रखा है। हाल ही में दोनों एक साथ गेटवे ऑफ इंडिया के पास दिखाई दिए। दरअसल रणवीर दीपिका को सी-ऑफ करने आए हुए थे। दोनों ने सफ़ेद रंग के मास्क पहने हुए थे। दीपिका ने सफ़ेद टॉप तथा काळा रंग का लोअर पहना हुआ था। इस कॉम्बिनेशन के साथ उन्होंने सफ़ेद रंग के स्पोर्ट शूज पहने हुए थे।
रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने डार्क ब्लू रंग की जैकेट तथा लोअर पहन रखी थी। रणवीर ने काले रंग के सनग्लासेज लगा रखे थे जिसका फ्रेम ब्लैक एंड व्हाइट था। रणवीर सिंह के लुक से ये भी अनुमान लग रहा था कि उन्होंने ये लुक किसी शूट के लिए लिया है, तथा वह किसी शूट के लिए रवाना होने जा रहे हैं।
Update : Ranveer Singh and Deepika Padukone spotted as he sees her off for the shoot 😍❤️ #Deepveer pic.twitter.com/s40sSiB2yg
— Ranveerians Worldwide (@RanveeriansFC) December 1, 2020
गली बॉय स्टार अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी गेटवे ऑफ इंडिया पर दिखाई दिए। उन्हें अलीबाग पहुंचना था जिसके लिए उन्होंने बोट राइड लेने का निर्णय किया। ध्यान हो कि सिद्धांत शकुन बत्रा की मूवी के लिए शूटिंग कर रहे हैं।
PICs #2 Ranveer Singh and Deepika Padukone spotted as he sees her off for the shoot 😍❤️ #Deepveer pic.twitter.com/9m52XCr5SO
— Ranveerians Worldwide (@RanveeriansFC) December 1, 2020
फिलहाल शूटिंग अलीबाग में चल रही है। मूवी में दीपिका तथा सिद्धांत एक साथ काम करते दिखाई आएंगे। दोनों एक फोटो में साथ बोट पर बैठे भी दिखाई आए। पिछले कुछ दिनों में इसी लोकेशन से सिद्धांत तथा अनन्या भी बोट राइड लेते दिखाई आई हैं।