1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ranveer Nude Photoshoot: रणवीर की न्यूड फोटोज पर अर्जुन ने दिया गजब रिएक्शन, कहा- कुछ तो लोग कहेंगे…

Ranveer Nude Photoshoot: रणवीर की न्यूड फोटोज पर अर्जुन ने दिया गजब रिएक्शन, कहा- कुछ तो लोग कहेंगे…

 बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक (Most Energetic) और कूल एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer singh) इन दिनों अपनी न्यूड तस्वीरों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. रणवीर ने अब अपने न्यूड फोटोशूट से इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ranveer Singh Nude Photoshoot: बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक (Most Energetic) और कूल एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer singh) इन दिनों अपनी न्यूड तस्वीरों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. रणवीर ने अब अपने न्यूड फोटोशूट से इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

पढ़ें :- 'Thank You God' song launch: ध्वनि भानुशाली का नया सॉन्ग 'थैंक यू गॉड' हुआ लॉन्च

आपको बता दें, हर तरफ सिर्फ रणवीर सिंह की किलर फोटोज इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई है। कोई रणवीर के न्यूड फोटोशूट को क्लासिक बता रहा है, तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।

अब रणवीर सिंह के बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर अर्जुन कपूर ने उनकी न्यूड फोटोज के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके कारण से खूब चर्चा हो रही है।

रणवीर के बारे में अर्जुन ने कही ऐसी बात

अर्जुन कपूर अपनी मच-अवेटेड मूवी एक विलेन रिटर्न का प्रमोशन कर रहे थे। उसी बीच एक रिपोर्टर ने अर्जुन से न्यूड फोटोशूट पर रणवीर सिंह की हो रही ट्रोलिंग के बारे में प्रश्न कर लिया।

रणवीर की ट्रोलिंग पर अर्जुन ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर आप भी बोलेंगे, भई दोस्त हो तो ऐसा।  अर्जुन कपूर बोले- रणवीर सिंह में कोई भी दिखावा नहीं है।

आप लोग रणवीर को 11-12 वर्ष से देखते हुए चले गए। वो जो भी करते हैं, वो उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है। उन्होंने जो भी किया वो उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है। उनको जैसे कंफर्टेबल लगता है वो करते हैं और हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए।

पढ़ें :- Mouni Roy hot pic: मौनी रॉय ने ऑल ब्लैक आउटफिट में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स ने दिए गजब रिएक्शन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...