
मुंबई। पहले फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर चर्चा में रहें रणवीर सिंह ने अब अपनी गर्लफ्रेंड का खुलासा कर दिया है। जी हाँ अभी हाल ही में रणवीर से पूछा गया कि इतनी एनर्जी उन्हे कहा से मिलती है जिसपर उन्होने कहा कि उनके हमेशा हंसते खिलखिलाते और एनर्जी से भरपूर रहने की वजह दीपिका है।
दीपिका पादुकोण ही उनकी हाई एनर्जी का क्रेडिट है उन्ही की वजह से वे हमेशा ऐसे रहते है। आपको बता दें की अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर से ये सवाल पूछा गया था कि आपकी इतनी हाई एनर्जी का कारण क्या है? इस पर रणवीर ने जवाब में केवल एक ही बात कही और वो ये थी कि ‘क्या आप जानते हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड कौन है?’ इसका मतलब तो यहीं हुआ कि उन्होंने सारा क्रेडिट दीपिका को दे दिया।
{ यह भी पढ़ें:- Mijwan 2018: हाथों में हाथ डाल दीपिका-रणबीर ने रैम्प पर बिखेरा जलवा }
दीपिका और रणवीर की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसन्द करते हैं और ये दोनों एक दूजे की तारीफ़ करने का भी एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ समय पहले खबर थी कि दोनों ने दीपिका के जन्मदिन पर सगाई कर ली है। वहीं अब खबर ये है कि दोनों इस साल शादी कर सकते है। अब देखते हैं कि दोनों की शादी की खबर कब सुनाई देती है।