1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sonia Gandhi के सचिव पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पीड़िता ने खोला माधवन की घिनौनी करतूत का राज

Sonia Gandhi के सचिव पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पीड़िता ने खोला माधवन की घिनौनी करतूत का राज

कांग्रेस पार्टी की अं​तरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह शिकायत 26 वर्षीय एक महिला ने दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि माधवन ने उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अं​तरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह शिकायत 26 वर्षीय एक महिला ने दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि माधवन ने उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

दिल्ली पुलिस अधिकारी को पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने उत्तम नगर थाने में बीते 25 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि माधवन के खिलाफ आईपीसी के तहत दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 71 वर्षीय माधवन के खिलाफ इस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने हालांकि किसी राजनीतिक नेता का नाम नहीं लिया है। डीसीपी ने बताया कि महिला दिल्ली में ही रहती है। उसके पति की 2020 में मौत हो गई थी, जो कांग्रेस कार्यालय में काम करता था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर उत्तम नगर थाने में माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक पीड़िता उत्तम नगर इलाके में रहती है। महिला का पति कांग्रेसी कार्यकर्ता था, होर्डिंग-बैनर लगाने का काम करता था। इसी वजह से वह कांग्रेस पार्टी के संपर्क में आई और उसका पार्टी के दफ्तर और कार्यक्रमों में आना-जाना शुरू हो गया।

पति की मौत के बाद कांग्रेस दफ्तर मांगने गई थी काम

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

2020 में उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत और कोरोना के कारण उसे खाने के भी लाले पड़ गए। वह मदद के लिए पार्टी दफ्तर गई तो वहां उसे किसी कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का मोबाइल नंबर दे दिया।

फोन पर उसने माधवन को अपनी माली हालत के बारे में बताया और काम दिलाने का अनुरोध किया। इसके बाद अक्सर माधवन और महिला के बीच बातचीत होने लगी। 21 जनवरी 2022 को माधवन ने उसे नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की बात की और पीड़िता को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

वह अकेला है और उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं। एक दिन आरोपी ने उसे रात को मिलने के लिए उत्तम नगर बुलाया। पहले महिला ने मना कर दिया, लेकिन जिद करने पर चली गई। आरोपी ने महिला को गाड़ी में बिठाकर अपने चालक को कार से उतार दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसने उसके साथ गंदा काम किया।

 

शादी का दबाव बनाने पर जान से मरवाने की धमकी
फरवरी 2022 में आरोपी ने पीड़िता को सुंदर नगर स्थित अपने मकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसकी पत्नी अभी जीवित है। पीड़िता ने माधवन से जब पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। बाद में उसने पीड़िता को कुछ पैसों का लालच देकर चुप रहने के लिए कहा। बात नहीं बनी तो उसने पीड़िता को जान से मरवाने की धमकी दी।

पढ़ें :- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...