1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राजस्थान: दौसा में एक ही घर की चार महिलाओं के साथ रेप, सभी ढाबे पर करती थीं काम

राजस्थान: दौसा में एक ही घर की चार महिलाओं के साथ रेप, सभी ढाबे पर करती थीं काम

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

दौसा: देश के अलग-अलग हिस्सों से आपने कई हैवानियत की खबरें सुनी होंगी। लेकिन ताजा मामला राजस्थान के दौसा का है, जहां एक दरिंदे पर एक या दो नहीं बल्कि 4 रेप के केस दर्ज हुए हैं। इस केस में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि चारों रेप पीड़िता अलग-अलग घर से नहीं बल्कि एक ही घर से है। आरोपी ने एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। जिले में एक साथ, एक ही घर से चार रेप के केस दर्ज होने से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा

जानकारी के अनुसार, आरोपी मेबंद इलाके में ढाबा चलाता है और ये सभी महिलाएं इसी ढाबे पर काम करती थीं। महिला का आरोप है कि, वह पिछले 1 साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पर जब महिला को इस बात की भनक लगी कि वह घर के बहन-बेटियों को भी अपना शिकार बनाना चाहता है तो महिला ने केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद महिला की दो छोटी बहनें और बेटी भी सामने आई और अपना दर्द बयां किया। महिलाओं के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि, सबसे पहले एक महिला ने बीते 22 जनवरी को आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं इसी तारीख को शाम में इसी दिन महिला की एक नाबालिग बहन ने भी रेप का केस दर्ज करा दिया था। जब यह बात सामने आई तो महिला की तीसरी बहन ने भी अगले दिन यानी 23 जनवरी को केस दर्ज करा दिया। सभी को आवाज़ उठाते देख महिला की बेटी ने भी 25 जनवरी यानी सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले सभी महिलाओं से अपनी जान-पहचान बढ़ाई, इसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसाकर सभी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता चला गया। पुलिस ने बताया है कि, इस मामले में अब तक 3 दिन में 4 रेप के केस दर्ज हो चुके है, लिहाजा हम इस मामले में जांच कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...