1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका में एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 की मौत, 18 घायल

अमेरिका में एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 की मौत, 18 घायल

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। इस बार कोलोराडो स्प्रिंग्स में ये घटना हुई है। यहां के एक एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में शनिवार रात गोलीबारी की घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग इस घटना में घायल हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलोराडो। अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। इस बार कोलोराडो स्प्रिंग्स में ये घटना हुई है। यहां के एक एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में शनिवार रात गोलीबारी की घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग इस घटना में घायल हो गए हैं।

पढ़ें :- आयरलैंड में भारत के राजदूत ने पीएम मोदी पर ऐसा क्या कहा? कांग्रेस तुरंत बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा किए एक ​संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को रात करीब 11:57 बजे गोलीबारी के बारे में फोन करके जानकारी दी गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में संदिग्ध भी घायल हो गया था, जिसका पुलिस हिरासत में इसाज कराया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...