1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 जनवरी 2022 का राशिफल : इस राशि के जातकों शनिदेव होंगे मेहरबान, जानें क्या कहती है आपकी राशि

22 जनवरी 2022 का राशिफल : इस राशि के जातकों शनिदेव होंगे मेहरबान, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Horoscope Rashifal 22 January 2022 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व 04:52pm तक चन्द्रमा कर्क में फिर चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान कुंभ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है। सूर्य मकर व शुक्र धनु में चल रहे हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 22 January 2022 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व 04:52pm तक चन्द्रमा कर्क में फिर चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान कुंभ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है। सूर्य मकर व शुक्र धनु में चल रहे हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज चन्द्रमा उत्तराफाल्गुनी में शुभ है। आज सिंह व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

पढ़ें :- अगर आप हरियाली तीज व्रत रख रही है तो भूल से भी ना करें यह गलती, जानिए क्या है नियम

शनिवार को सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। कुछ राशियों के लोग एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे और पैसा हाथ में आने से संतुष्टि महसूस करेंगे। वहीं कुछ राशियों के लोगों को कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- इस राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा, परन्तु शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृष राशि- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। तनाव से बचें।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी से मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार पर ध्यान दें और स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Budh Vakri 2025 :  व्यापार के कारक बुध ग्रह आज हुए वक्री, जानें कहां मचेगी उथल-पुथल और किसकी चमकेगी किस्मत ?

कर्क राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन अशान्त रहेगा।

सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। धन की कमी हो सकती है। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या राशि- मन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।

तुला राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। इससे बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहे और माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

पढ़ें :- Sawan Shani Sampat Vrat :  सावन में शिव पूजा से शनिदेव को प्रसन्न होते है, इन उपायों से कैरियर और रोजगार में आएगा उछाल

धनु राशि-व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें । धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

मकर राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि- आय की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु खर्चों में वृद्धि भी होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा।

 

पढ़ें :- Sawan 2025 Hanumanji Puja : सावन में जपे हनुमान जी के द्वादश नाम , संकटों से मुक्ति और धन प्राप्ति का बनेगा योग  
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...