1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 7 नवंबर 2021 का राशिफल : सूर्य देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पढ़ें अपनी राशि का हाल

7 नवंबर 2021 का राशिफल : सूर्य देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पढ़ें अपनी राशि का हाल

7 November 2021 Horoscope : कार्तिक माह (Kartik month) के शुक्ल पक्ष (shukl paksh) की तृतीया तिथि (Tritiya Tithi) और दिन रविवार है। यह तिथि शाम 4 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। रात 9 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक समस्त कार्यों को सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। इसके साथ ही साथ ही आज रात 9 बजकर 5 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र (Jyestha Nakshatra) रहेगा। पंडित गोरखनाथ मिश्रा ने बताया कि राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

7 November 2021 Horoscope : कार्तिक माह (Kartik month) के शुक्ल पक्ष (shukl paksh) की तृतीया तिथि (Tritiya Tithi) और दिन रविवार है। यह तिथि शाम 4 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। रात 9 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक समस्त कार्यों को सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। इसके साथ ही साथ ही आज रात 9 बजकर 5 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र (Jyestha Nakshatra) रहेगा। पंडित गोरखनाथ मिश्रा ने बताया कि राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

मेष राशि Aries Horoscope : इस राशि वाले जातक अपने आप पर विश्वास रखें। इसके साथ ही नकारात्मकता को खुद से दूर रखें। ऐसा करने से सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास के साथ जीवन के पथ पर आगे बढ़ें।

वृषभ राशि Taurus Horoscope : वृषभ राशि वाले जातकों को आज व्यापारिक मामलों में जवाबदेही बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे।

मिथुन राशि Gemini Horoscope : आज आपकों कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा। बातें कम और काम ज्यादा ध्यान केंद्रित करें तो आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा।

कर्क राशि Cancer Horoscope : कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। इसे साथ ही संतान की चिंता, व्याकुलता बढेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अपनी जिम्मेदारी से न भागें और संभल जाएं।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

सिंह राशि Leo Horoscope : इस राशि वाले जातक परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं। आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी।

कन्या राशि Virgo Horoscope : कन्या राशि वालों की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा और परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बन रही है।

तुला राशि Libra Horoscope : आपको पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। किसी विषय को को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचने के साथ ही कर्ज लेने से भी बचें। दिखावे और आडंबरों से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope : नौकरी में पदोन्नति और तबादले के योग हैं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी और परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा।

धनु राशि Sagittarius Horoscope : धनु राशि के जातक अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें। आपकी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे और लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें।

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

मकर राशि Capricorn Horoscope : आपको राजनैतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा और पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होंगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा।

कुंभ राशि Aquarius Horoscope : आप अपने बल बुते पर काम करें और दूसरों के भरोसे न करें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन राशि Pisces Horoscope : आज व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...