1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राष्ट्र मंदिर के निर्माण के लिए स्वयं सेवक कार्य करते हैं : ओमपाल

राष्ट्र मंदिर के निर्माण के लिए स्वयं सेवक कार्य करते हैं : ओमपाल

भारत एक प्राचीन देश है। यह देश ऋषि परम्परा का है, जहां सतयुग से कलयुग की गणना लोक मंगल और लोकहित के लिए किया गया है। वह भारत भूमि है। ऐसे पवित्र भूमि की सेवा के लिए हम सभी एक ही पथ के पथिक राष्ट्रभक्त है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ऐसे ही स्वयं सेवकों का निर्माण करता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। भारत एक प्राचीन देश है। यह देश ऋषि परम्परा का है, जहां सतयुग से कलयुग की गणना लोक मंगल और लोकहित के लिए किया गया है। वह भारत भूमि है। ऐसे पवित्र भूमि की सेवा के लिए हम सभी एक ही पथ के पथिक राष्ट्रभक्त है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ऐसे ही स्वयं सेवकों का निर्माण करता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लखनऊ विभाग के अंतर्गत संत रविदास नगर द्वारा आयोजित साखा संगम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल ने कही। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है समाज में परस्पर संवाद को स्थापित करने की। उन्होंने कहा कि परिवार में सामूहिक चर्चा और सामूहिक सहभागिता से परिवार और समाज दोनों सबल होता है। मित्रविहीन व्यक्ति कभी सुखी नहीं होता। मूल्य आधारित जीवन बाल मन में स्थापित करना और परिवार के अंदर बालक को स्नेह प्यार के साथ पालन पोषण करने से उसकी उन्नति होती है।

ओमपाल ने कहा कि जन्म के साथ ही बालक की यात्रा शुरू हो जाती है, उस पर प्यार का हाथ रखने से और प्रेम की वर्षा से उसका मान स्वस्थ रहता है और वह अच्छे कार्यों के साथ वह समाज निर्माण में अपना श्रेष्ठ देता है। कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। नियति और नियम एक हो तो सफलता अपने लक्ष्य को प्राप्त करती है।

लखनऊ पूरब भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश ने बताया कि आज लखनऊ पूरब में कुल 11 स्थानों पर 111 शाखाओं ने सहभाग किया जिसमें कुल 2500 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संगम के वक्ता के रूप में क्रमश: गोमती नगर में संयुक्त क्षेत्र कुटुंब प्रबोधन संयोजक ओमपाल विभूति खण्ड गोमती नगर के शालीमार पार्क में क्षेत्र कुटुंब प्रबोधन संयोजक अशोक उपाध्याय, विवेक खंड कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक मनोज, चिनहट में विभाग प्रचारक अनिल एवं प्रांत के सेवा प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र, इंदिरा नगर में सह प्रांत सेवा प्रमुख तेजभान, प्रांत बौद्धिक प्रमुख संदीप, सह प्रांत बौद्धिक शिक्षक प्रमुख संजय, कल्याण नगर में विभाग कार्यवाह अमितेश तथा महानगर में पूरब भाग संघ चालक प्रभात ने उद्बोधन किया।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

कार्यक्रम में नगर संघचालक राज नारायण, भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश, जिला प्रचारक अजय कुमार, भाग संपर्क प्रमुख शैलेन्द्र, भाग कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक अनिल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...