मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की रिस्पेक्टेड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय और डांस से लोगों को दीवाना बनाया है। इन दिनों कोरोना वायरस के चलते रवीना अपने घर पर हैं और अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए मुखातिब हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने हाइजीन के बारे में अपने प्रशंसकों को बताया।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे हाइजीन के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वे बता रही हैं कि कैसे अपने दातों को साफ रखा जा सकता है। कैसे दांत एकदम सफेद हो जाएं कि जब आदमी मुस्कुराए तो उसकी मुस्कान में एक चमक हो। रवीना ने विस्तार से एक वीडियो के जरिए इस बारे में बताया, कैसे घर पर ही इसका समाधान है और जो चीजें रोजमर्रा के जीवन में हम इस्तेमाल करते हैं उन्हीं चीजों की मदद से हाइजीन मेंटेन की जा सकती है।
उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- भला उसके दांत, मेरे दातों से सफेद कैसे। सफेदी की चमक आपके घर के किचन से। प्रकृतिक और सरल सी चमकती हुई एक स्माइल पाएं वो भी घर में आसान तरीके से, रवीना के इस वीडियो को उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।