1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट में की बढ़ोत्तरी, घर, कार और पर्सनल लोन होंगे अब महंगे

RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट में की बढ़ोत्तरी, घर, कार और पर्सनल लोन होंगे अब महंगे

बढ़ती महंगाई के बीच एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में इजाफा कर दिया गया है। इसके चलते अब बैंक लोन की दरों में बढ़ोत्तरी कर देंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

RBI Repo Rate: बढ़ती महंगाई के बीच एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में इजाफा कर दिया गया है। इसके चलते अब बैंक लोन की दरों में बढ़ोत्तरी कर देंगे। यह बढ़ोतरी एक दशक में सबसे तेज रहेगी। ऐसे में आम आदमी पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा

रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़ा
बता दें कि, आरबीआई ने आज मोनेटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की है। आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। लिहाजा अब लोगों के लिए घर, कार और अन्य कर्ज और ज्यादा महंगे हो जाएंगे। हालांकि, इसके बाद जमा पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोत्तरी होने की भी उम्मीद रहती है।

रेपो रेट पहुंचा 5.40 फीसद
बता दें कि, आरबीआई के फैसले के बाद रेपो रेट बढ़कर 5.40 हो गया है। रेपो रेट अब 4.90 से बढ़कर 5.40 फीसद पर पहुंच गया है। दास ने यह भी कहा कि समिति ने सर्व सम्मति से यह फैसला लिया है। रिजर्व बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 16.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। चौथी तिमाही तक वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत रह जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...