1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Reality Check: CM योगी के रियलटी चेक में फेल हुए 30 जिलों के ​डीएम और कप्तान, अब होगी कार्रवाई

Reality Check: CM योगी के रियलटी चेक में फेल हुए 30 जिलों के ​डीएम और कप्तान, अब होगी कार्रवाई

Reality Check: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) अधिकारियों को लाख नसीहतें दे रहे हैं। कार्यालय में रहकर जनता की समस्या को सुनने के साथ ही जिलाधिकारी और कप्तानों को सुबह दस से 12 बजे तक मुख्यमंत्री ने कार्यालय में रहने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री की तरफ से कराए गए रियलिटी चेक में अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

बताया जा रहा है कि रियलिटी चेक में 30 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान गैरहाजिर मिले हैं, जिसमें 14 डीएम और 16 कप्तान अपने दफ्तरों में नहीं थे। सीएम योगी के निर्देश पर सभी जिलों के डीएम और कप्तान की लोकेशन ली गई। इसमें पता चला कि कई जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान यानी एसपी और एसएसपी अपने दफ्तरों में मौजूद नहीं हैं।

इसको लेकर अधिकारियों के दफ्तर में लगे लैंडलाइन फोन पर कॉल कर अधिकारियों की लोकेशन पता की गई। मुख्यमंत्री के कार्यालय और मुख्य सचिव के कार्यालय से जिलाधिकारियों की लोकेशन चेक की गई। वहीं, एसपी और एसएसपी की लोकेशन के लिए अपर मुख्य सचिव (गृह), डीजीपी कार्यालय और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के कार्यालय से फोन किया गया।

रियलिटी चेक में जिलाधिकारियों और एसपी व एसएसपी के नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई और नदारद करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि सही जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...