नई दिल्ली। रियलमी ने इस साल का पहला स्मार्टफोन Realme 5i आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले फोन को वियतनाम में पेश किया जा चुका है। वियतनाम में Realme 5i को 3,690,000 VND (करीब 11,520 रुपये ) की शुरूआती कीमत में बेचा जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इसी कीमत के आस-पास फोन को भारत में उतारेगी। इस फोन को कलर में लॉन्च किया है, जिसमें ग्रीन और ब्लू कलर शामिल है।
वियतनाम में इस फोन को ब्लू और ग्रीन दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में भी इसे इन्हीं कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन को भारतीय वेरिएंट और वियतनामी वेरिएंट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने के मिल सकता है।
Realme 5i के संभावित फीचर्स
इसमें 6.52 इंच का इन-सेल एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.8 फीसद है। यह फोन एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। इसमें माइक्रो-यूएसबी, यूएसबी 2.0, तीन कार्ड स्लॉट दिए गए होंगे। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह फोन ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है।