नई दिल्ली। Realme XT को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए रियलमी ने नई दिल्ली एक इवेंट रखा है। इवेंट की शुरुआत 12:30pm IST से होगी। हाल ही में इस फोन को चीन में पेश किया गया था और कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग से पहले ही ढेरों फीचर्स का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें Realme X के अलावा कंपनी एक नए वायरलेस हेडफोन और पावर बैंक को भी लॉन्च करेगी।
जैसा कि हमने आपको बताया कि लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी। Realme XT लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होगी। रियलमी एक्सटी के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं, एक पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट। रियलमी एक्सटी के कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं।
Realme XT specifications
स्मार्टफोन में 6.4 इंच FHD+ सुपर AMOLED Dewdrop डिस्प्ले दिया जाएगा। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जो दोनों फ्रंट और बैक में गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आएगा। हैंडसेट को दो कलर विकल्प- व्हाइट और ब्लू में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने अपने इस फोन में सैमसंग के 64MP GW1 सेंसर का इस्तेमाल किया है। 64MP इसका प्राइमरी कैमरा होगा, जिससे हाई-रिजोल्यूशन पिक्चर्स ली जा सकेंगी। इसी के साथ इसमें 8MP अल्ट्रा-वाईड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा दिया जाएगा। Realme XT में स्नैपड्रगन 712 SoC के साथ पॉवर बैकअप के लिए 4000mAh बैटरी दी गई है। फोन VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।