1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Recession Hit : फेसबुक करेगा कर्मचारियों की छंटनी, खर्च कंट्रोल की सलाह

Recession Hit : फेसबुक करेगा कर्मचारियों की छंटनी, खर्च कंट्रोल की सलाह

Recession Hit : मंदी की आशंकाएं अब हकीकत में बदलती दिख रही हैं। दुनियाभर में अलग-अलग सेक्टर की दिग्गज कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Recession Hit : मंदी की आशंकाएं अब हकीकत में बदलती दिख रही हैं। दुनियाभर में अलग-अलग सेक्टर की दिग्गज कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला तो रॉयल फिलिप्स एनवी ने भी 4000 लोगों की छंटनी का ऐलान किया है। वहीं, अब इस सूची में मेटा के स्वामित्व वाली फेसबुक भी शामिल हो सकती है।

20 फीसदी कम करने की सलाह

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा शेयरधारक Altimeter कैपिटल मैनेजमेंट ने फाउंडर जुकरबर्ग को एक ओपन लेटर लिखकर मांग की है कि कंपनी को नौकरियों और पूंजीगत व्यय में कटौती करने की जरूरत है।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

Altimeter ने कम से कम 20% कर्मचारियों की छंटनी की सलाह दी है। इसके साथ ही पूंजीगत व्यय को कम से कम 5 बिलियन डॉलर से 25 बिलियन डॉलर प्रति वर्ष करने के लिए पत्र लिखा गया है।

खर्च कंट्रोल की सलाह

निवेशकों का आरोप है कि मेटा ने खर्च बढ़ा दिया है। मेटा ने कथित तौर पर अरबों डॉलर खर्च किए हैं और दुनिया भर में हजारों कर्मचारियों को मेटावर्स बनाने के लिए काम पर रखा है। Altimeter ने कहा कि इतना बड़ा निवेश खतरनाक है।

 

रॉयल फिलिप्स एनवी (Royal Philips NV) ने 4000 लोगों की छंटनी का फैसला किया है। एक साथ कई समस्यों से जूझ रही कंपनी ने साल की तीसरी तिमाही बीतने के बाद यह निर्णय किया है।

पढ़ें :- Scam Alert : फ्लाइट टिकट बुकिंग कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, एक गलती हो जाएंगे शिकार

 

Microsoft ने 1000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। यह छंटनी कंपनी के अलग- अलग डिवीजन में की गई है। इससे पहले आईफोन बनाने वाली एप्पल ने भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की बात कही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...