1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए : पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए : पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बीजापुर अतिथि गृह में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाय। श्री धामी ने कहा भर्ती प्रक्रिया के में तेजी लाने के साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए निश्चित समय सीमा तय की जाय। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम आयु में एक साल छूट प्रदान करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बीजापुर अतिथि गृह में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाय।

पढ़ें :- Two Groups Clashed in Tihar Jail : संजय सिंह बोले- वहां हो चुकी हैं कई हत्याएं, अरविंद केजरीवाल के जीवन से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी

श्री धामी ने कहा भर्ती प्रक्रिया के में तेजी लाने के साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए निश्चित समय सीमा तय की जाय। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम आयु में एक साल छूट प्रदान करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को रोजगार एवं स्वोरजगार से जोड़ना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरी योजना बनाई जाये। उन्होंने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुख्ता व्यवस्थाएं रखी जाए। उन्होंने कहा कि सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्द्धन, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, एस.एन. पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान, सचिव अधिनस्थ सेवा चयन आयोग संतोष बड़ोनी उपस्थित थे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections Nomination : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...