नई दिल्ली। Redmi Note 9 को Xiaomi के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। यह फोन रेडमी नोट 9 परिवार का चौथा हैंडसेट है। Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9s जैसे हैंडसेट पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। रेडमी नोट 9 फोन में कंपनी ने होल-पंच डिस्प्ले दिया है। इस सीरीज़ के बाकी फोन में भी इसी डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसमें होल-पंच स्क्रीन की दायीं तरफ मौज़ूद है। इसके अलावा रेडमी नोट 9 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जबकि रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आए थे।
Redmi Note 9 price, availability
रेडमी नोट 9 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत $199 है और इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का दाम $249 (करीब 18,900 रुपये) है। इसे फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे रंग में बेच जाएगा। इसकी बिक्री चुनिंदा मार्केट में मई महीने से शुरू होगी।
Redmi Note 9 specifications
डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।