1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. Relationship Distance : रिश्ते में बढ़ती दूरियों को समय से पहचाने, जाने कुछ संकेत

Relationship Distance : रिश्ते में बढ़ती दूरियों को समय से पहचाने, जाने कुछ संकेत

मानव जीवन में रिश्ते सबसे बड़े वरदान है। सदियों से रिश्ते   में बंध कर जीवन जीने की परंपरा चलती  आ रही है। दुनिया में सभी रिश्ते सम्मान और भरोसे की नींव पर टिके होते हैं। रिश्ते भावनात्मक डोर से बंधे हुए है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Relationship Distance : मानव जीवन में रिश्ते सबसे बड़े वरदान है। सदियों से रिश्ते   में बंध कर जीवन जीने की परंपरा चलती  आ रही है। दुनिया में सभी रिश्ते सम्मान और भरोसे की नींव पर टिके होते हैं। रिश्ते भावनात्मक डोर से बंधे हुए है। रिश्ता टूटने पर लोगों को दुख होता है। किसी गलतफहमी की वजह रिश्ते में दरार आ जाय तो कुछ जरूरी सावधानियों से उनको  पाटा भी जा सकता है।अपने रिश्ते को बचाने के लिए आपको लंबे समय से महसूस होने वाले संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइये जानते है उन संकेतों को  जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पढ़ें :- बेबी प्लान कर रही हैं, तो डेली खाएं ये फूड, बढ़ाएंगे आपकी फर्टिलिटी

नापसंदगी जताना
ये बात सच है कि आपको अपने पार्टनर की कुछ बाते नापसंद हो सकती हैं। लेकिन एक दूसरे की हर छोटी बात पर नापसंदगी जताना और जल्दी इरिटेट हो जाना रिश्ते में आई दूरियों की ओर संकेत कर सकता है।
बातें छिपाना
इंसान हर किसी से बातें छुपा सकता है लेकिन अपने पार्टनर से नहीं। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे बातें बताने में असहज महसूस करने लगे तो आप समझ जाइए कि रिश्ते का खराब समय चल रहा है और आपको अपने रिश्ते को समझने की कोशिश करें और अपने रिश्ते को समय दें।

 समय बिताने से बचना
जिन लोगों से हम प्यार करते हैं अक्सर अपना सारा समय उन्हीं के साथ बिताना पसंद करते हैं। लेकिन एक दूसरे के साथ समय बिताने से बचना रिश्ते में दूरियों की शुरुआत कर सकता है। इसलिए ऐसे संकेत दिखने पर सतर्क हो जाएं।

इग्नोर करना
इग्नोर करने की आदत किसी भी रिश्ते को खराब कर सकती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी बातों या आपको जानबूझकर इग्नोर करने की कोशिश कर रहा है तो यह संकेत अच्छा नहीं है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते को समय देने की जरूरत है। क्योंकि रिश्ते में इग्नोर करने का मतलब है कि आपका पार्टनर आपसे दूर हो रहा है।

पढ़ें :- क्या होता है स्लीप डिवॉर्स, क्यों बढ़ रहा है इसका चलन, पढ़ें इससे होने वाले नुकसान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...