1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Reliance AGM 2021 Live: मुकेश अंबानी ने कहा- कोरोना के बावजूद इस वित्त वर्ष में कंपनी का शानदार प्रदर्शन

Reliance AGM 2021 Live: मुकेश अंबानी ने कहा- कोरोना के बावजूद इस वित्त वर्ष में कंपनी का शानदार प्रदर्शन

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सभी शेयर होल्डर्स के स्वागत के साथ किया। इसके साथ ही उन्होंने कोविड के दौरान अपनों को खोने वाले रिलायंस फैमिली के लोगों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी में हमने मानवता को सर्वोपरि रखा। महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 20 21 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कठिन समय में हमने मानवता की रक्षा के लिए हर प्रयास किए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सभी शेयर होल्डर्स के स्वागत के साथ किया। इसके साथ ही उन्होंने कोविड के दौरान अपनों को खोने वाले रिलायंस फैमिली के लोगों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी में हमने मानवता को सर्वोपरि रखा। महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 20 21 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कठिन समय में हमने मानवता की रक्षा के लिए हर प्रयास किए।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जिस मकसद के साथ उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने इतनी बड़ी कंपनी को शुरू किया। हमें खुशी है कि हम उनके बताए गए आदर्शों पर आगे बढ़ रहे हैं। एजीएम की शुरुआत में उन्होंने कंपनी के बोर्ड में शामिल वाईपी त्रिवेदी, डॉ आरए माशेलकर, प्रोफेसर दीपक जैन, आरएस गुजराल, अरुंधति भट्टाचार्य, नीता अंबानी, निखिल मेसवानी आदि का परिचय शेयरधारकों से कराया।

 

न्यू एनर्जी एंड मटेरियल बिजनेस के लिए प्लांट लगाएगी रिलायंस 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

मुकेश अंबानी ने कहा कि 2021 में रिलायंस न्यू एनर्जी एंड मटेरियल बिजनेस के लिए चार गीगा प्लांट लगाएगी। इसके लिए अगले तीन साल में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य है कि वह 2030 तक 100 गीगावॉट सोलर एनर्जी का उत्पादन करेगी।

मुकेश अंबानी ने एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्लोबल होने की भी घोषणा की। अंबानी ने कहा कि उसके ग्लोबल योजना की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी। अंबानी ने ग्रीन एनर्जी प्लान की घोषणा की। कंपनी जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स विकसित करेगी।

साउदी अरामको के साथ पार्टनरशिप की प्रक्रिया इस साल पूरी होने की उम्मीद

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी साउदी अरामको के साथ डील पर मुकेश अंबानी ने कहा कि सउदी अरामको के साथ इस साल पार्टनरशिप की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी के बोर्ड में भी बदलाव हुआ है। वीईपी त्रिवेदी ने बोर्ड से रिटायरमेंट लिया और अरामको के चेयरमैन यासिर एल रुमायन बोर्ड में शामिल हुए हैं।

खुदरा निवेशकों को एक साल में मिला चार गुना रिटर्न 

पढ़ें :- Scam Alert : फ्लाइट टिकट बुकिंग कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, एक गलती हो जाएंगे शिकार

पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस ने 21,044 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी दी। 85,306 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) और वैट दिया और 3216 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स दिया। कंपनी ने 3,24,432 करोड़ रुपये की कैपिटल जुटाई। खुदरा निवेशकों को राइट्स इश्यू से एक साल में चार गुना रिटर्न मिला। महामारी के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा। रिलायंस ने 5.4 लाख करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू जनरेट किया। कंपनी को 53,739 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो इससे पिछले साल से करीब 39 फीसदी अधिक है। अंबानी ने बताया कि 107 देशों में 1.45 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया।

एक साल में 75,000 से अधिक नई नौकरियां दी

मुकेश अंबानी ने बताया कि महामारी के बावजूद कंपनी ने इस साल शेयरधारकों के लिए डिविडेंड बढ़ाया है। साथ ही एक साल में 75,000 से अधिक नई नौकरियां दी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल जीरो डेब्ट कंपनी बनने का वादा किया था। इस लक्ष्य को मार्च 2021 के तय समय से बहुत पहले पूरा कर लिया गया।

जियो इंस्टीट्यूट के नवी मुंबई कैंपस में इस साल शुरू होगा एकेडमिक सत्र: नीता अंबानी

नीता अंबानी ने एलान किया कि इस साल से जियो इंस्टीट्यूट के नवी मुंबई कैंपस में एकेडमिक सत्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान रिलायंस परिवार ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है। साथ ही कर्मचारियों, उनके परिवारों, कस्टमर्स, शेयरहोल्डर्स और पार्टनर्स, देश और कम्युनिटी की केयर की। नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज इस समय देश का सबसे बड़ा काॅरपोरेट वैक्सीनेसन प्रोग्राम चला रहा है। जहां रिलायंस रिटायर्ड कर्मचारी, पार्टनर कंपनी के इम्प्लाॅयी सहित 20 लाख लोगों का फ्री वैक्सीन लगाई जा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

उन्होंने कहा रिलायंस इंडस्ट्रीज महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए बीते वर्ष ‘her’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मिशन ऑक्सीजन, मिशन कोविड इन्फ्रा, मिशन अन्य सेवा, मिशन इम्प्लाॅयी केयर और मिशन वैक्सीन सुरक्षा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर ओलपिंक में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

नीता अंबानी ने कहा कि कोरोना काल में रिलायंस ने अपना मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाया

नीता अंबानी ने कहा कि कोरोना काल में रिलायंस ने अपना मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाया है। रिलायंस देश में एक ही स्थान पर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों में से एक है। हर 10 में से एक कोरोना मरीज को रिलायंस में बनी ऑक्सीजन मिल रही है। श्रीमती अंबानी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रिलायंस ने पांच मिशन लॉन्च किए- मिशन ऑक्सीजन, मिशन कोविड इन्फ्रा, मिशन अन्न सेवा, मिशन एम्पलॉयी केयर और मिशन वैक्सीन सुरक्षा। नीता अंबानी ने कहा कि हमारी जामनगर रिफाइनरी में वर्ल्ड क्लास मेडिकल ग्रेड लिक्विड ऑक्सीजन बनाई गई। रिलायंस ने भारत और विदेशों में 100 ऑक्सीजन टैंकर्स का उत्पादन किया। कोरोना के दौरान रोजाना 1100 MT से ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन किया गया।

अनंत अंबानी और ईशा अंबानी ने रिलायंस द्वारा कोरोना के लिए चलाए गए राहत कार्यक्रम कोविड मिशन की जानकारी दी। आकाश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने डिजिटल कनेक्टिविटी में बाधा नहीं आने दी और लाखों लोगों की जरूरतों को पूरा किया। रिलायंस परिवार के सदस्यों ने देश की फ्यूल सप्लाई को बरकरार रखा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...