1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मौसम ने ली करवट : लू से राहत, उत्तर भारत में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान

मौसम ने ली करवट : लू से राहत, उत्तर भारत में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान

पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी में झुलस र​हे उत्तर भारत के लोगों को कुछ राहत मिली है।मौसम ने करवट ली और पारा थेड़ नीचे लुढ़ गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्‍ली: पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी में झुलस र​हे उत्तर भारत के लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम ने करवट ली और पारा थेड़ नीचे लुढ़ गया। उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है और आगामी पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि आगामी पांच दिन तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

खबरों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में शुक्रवार को व्यापक रूप से बारिश हुई, जिससे लू की स्थिति से राहत मिली।

आईएमडी ने कहा, ‘उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान आज तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है और उसके बाद भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। परिणामस्वरूप, अगले पांच दिन इस क्षेत्र में लू की स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है।’

उसने कहा कि अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू के असम में कमी आई है। बहरहाल, इन हवाओं के साथ आर्द्रता में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों के दौरान मौसम असुविधाजनक बना रहेगा। पिछले दो दिन में दिल्ली समेत कई जगहों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया था।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...