गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति शामिल होंगे। दो साल बाद कोई विदेशी मेहमान मुख्य अतिथि इस बार बनेगा। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि गणतंत्र दिवस 2023 पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी विदेशी मेहमान होंगे। इसी साल राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई है।
Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति शामिल होंगे। दो साल बाद कोई विदेशी मेहमान मुख्य अतिथि इस बार बनेगा। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि गणतंत्र दिवस 2023 पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी विदेशी मेहमान होंगे। इसी साल राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई है।
पिछले महीने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अल-सिसी से मुलाकात की थी। बता दें कि, भारत और मिस्र के बीच सभ्यतागत और गहरी जड़ों वाले लोगों से लोगों के संबंधों पर आधारित गर्म और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
गौरतलब है कि, इससे पहले 2021 में ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्होंने आने में असमर्थता जताई थी। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते दो साल तक गणतंत्र दिवस पर कोई विदेश नेता मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया था।