1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Republic Day 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, परेड हुई शुरू

Republic Day 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, परेड हुई शुरू

देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) धूमधाम से मनाया जा रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन हुआ है। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद वह परेड की सलामी लेंगी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Republic Day 2023: देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) धूमधाम से मनाया जा रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन हुआ है। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (President Draupadi Murmu) कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद वह परेड की सलामी लेंगी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पढ़ें :- IAF Aircraft Crashes : जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, नियमित उड़ान के दौरान हुआ हादसा

परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। इन झांकियों की थीम अलग अलग होगी। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को लगभग 65,000 लोग परेड देख रहे हैं। 26 जनवरी की परेड की सुरक्षा के लिए लगभग 6,000 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल और एनएसजी शामिल हैं। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर्तव्य पथ पर नजर रखी जा रही है।

पढ़ें :- JEE Main Result 2024 : जेईई मेन रिजल्ट जारी, नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर; 56 छात्रों को 100 परसेंटाइल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...