1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Republic Day 2023: सचिन, विराट, हार्दिक समेत इन खिलाड़ियों ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Republic Day 2023: सचिन, विराट, हार्दिक समेत इन खिलाड़ियों ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी अपने अपने तरीके से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Republic Day 2023: देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी अपने अपने तरीके से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ें :- Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के जश्न की खूबसूरत तस्वीरें, आप भी देखिए

विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और हार्दिक पंड्या समेत अन्य खिलाड़ियों ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी है। 74वें गणतत्रं दिवस के मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर भारतीय तिरंगा को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैपी रिपब्लिक डे।

इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ग्रणतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘इस अद्भुत राष्ट्र का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई।’

 

पढ़ें :- Republic Day 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, परेड हुई शुरू
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...