1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. लोकायुक्त कार्यालय में हर्षोल्लस के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

लोकायुक्त कार्यालय में हर्षोल्लस के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

उत्तर प्रदेश लोकायुक्त प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस, कोविड नियमों का पालन करते हुए परम्परागत एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संविधान की शपथ भी दिलाई गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोकायुक्त प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस, कोविड नियमों का पालन करते हुए परम्परागत एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संविधान की शपथ भी दिलाई गयी।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

लोकायुक्त श्री मिश्रा ने इस अवसर पर देश को आजाद कराने वाले ज्ञात अज्ञात सभी अमर शहीदों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपलोकायुक्त शम्भू सिंह यादव, उपलोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह, उपलोकायुक्त एस0के0 यादव, सचिव लोकायुक्त, अनिल कुमार सिंह और संयुक्त सचिव लोकायुक्त राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...