1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा को जवाब देते हुए राहुल गांधी ने बदली डीपी, कहा-हर हिंदुस्तानी के दिल में है हमारा तिरंगा

भाजपा को जवाब देते हुए राहुल गांधी ने बदली डीपी, कहा-हर हिंदुस्तानी के दिल में है हमारा तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ऐलान के बाद केंद्र सरकार ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान को चला रही है। इस अभियान को लेकर सियासत भी शुरू हो गयी है। BJP  नेताओं ने इसकेा लेकर विपक्ष पर निशाना भी साधना शुरू कर दिया है। दरअसल, आज उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ऐलान के बाद केंद्र सरकार ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान को चला रही है। इस अभियान को लेकर सियासत भी शुरू हो गयी है। BJP  नेताओं ने इसकेा लेकर विपक्ष पर निशाना भी साधना शुरू कर दिया है। दरअसल, आज उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसमेें कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता शामिल हैं। इस रैली को लेकर सरकार की तरफ से कहा गया है कि विपक्षी दलों और नेताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन वो नहीं आए। वहीं, इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

उन्होंने ट्वीटर पर अपनी प्रोफाइल भी बदल दी और एक संदेश भी लिखा है। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर पर जो डीपी लगाई है वो जवाहर लाल नेहरू की है, जिसमें वो हाथ में तिरंगा लिए हुए हैं।

राहुल  (Rahul Gandhi) ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।‘ बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगे से डीपी बदलने की शुरुआत की है। इसके बाद सभी सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदल रहे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...