HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राजद प्रमुख लालू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

राजद प्रमुख लालू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) की शुक्रवार अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लालू यादव (Lalu Yadav) को तेज बुखार के बाद चक्कर आ रहा है। वहीं, अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद जांच के लिए उनका ब्लड लिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) की शुक्रवार अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लालू यादव (Lalu Yadav) को तेज बुखार के बाद चक्कर आ रहा है। वहीं, अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद जांच के लिए उनका ब्लड लिया गया है।

पढ़ें :- पाक को बेनकाब करने भारत से तीन और डेलिगेशन विदेश रवाना; जाने से पहले मनीष तिवारी और ओवैसी ने बतायी पूरी योजना

हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। बता दें कि, पिछलें कुछ दिनों से लालू यादव (Lalu Yadav) बिहार में थे। दो दिन पहले ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी पुरानी जीप चलाते हुए दिख रहे हैं।

लालू यादव (Lalu Yadav) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बता दें कि, लालू यादव की इससे पहले भी तबियत खराब हुई थी, जब वो बिहार आए थे। अचानक बिहार का दौरा बीच में रद कर ठीक दिवाली से पहले उन्हें वापस दिल्ली आना पड़ा था। उस दौरान भी लालू ने दस दिनों के प्रवास में उपचुनाव में प्रचार भी किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...