पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर महागठबंधन काफी उत्साहित दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आने हैं, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं। वहीं, इस बीच सियासी दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने मतगणना के परिणामों के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार चुनाव में आरजेडी की जीत की संभावनों को देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज कार्यकर्ताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इसके तहत कार्यकर्ताओं और पार्टी के उम्मीदवारों से कहा गया है कि जीत को लेकर न तो कोई जुलूस निकालना है और न ही पटाखे जलाने हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सड़क पर पटाखे नहीं छोड़ना है और जुलूस भी नहीं निकालना है। जो भी जनादेश मिलेगा, वो जनता का जनादेश है। ऐसे में पार्टी के कोई भी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर हुड़दंग नहीं मचाएंगे।
राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें-
10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है।
अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।
पढ़ें :- तेजस्वी का सत्तापक्ष पर हमला, बोले-अगर राजनीतिक औकात है तो पटना विश्वविद्यालय को दिलाएं केंद्रीय दर्जा
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 8, 2020
पार्टी की आस्था लालू यादव में है और व्यवस्था की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव को जनता देने जा रही है। इसलिए लालू यादव जब जेल से बाहर आएंगे, तभी पार्टी होली-दीवाली मनाएगी। आरजेडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ट्वटी कर ये निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है, ‘राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंद्वियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।