1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रोपवे हादसा: पहाड़ी में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, पिछले 20 घंटे से फंसे हैं करीब 40 लोग

रोपवे हादसा: पहाड़ी में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, पिछले 20 घंटे से फंसे हैं करीब 40 लोग

झारखंड (Jharkhand) के देवघर में रविवार हुए त्रिकूट रोपवे हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक 19 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया जा चुका है, जबकि 40 लोगों के ऊपर ही फंसे हुए हैं। पिछले 20 घंटे से वो मदद का इंतजार कर रहे हैं। रविवार रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। वहीं, सोमवार सुबह से ही रेस्क्यू जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देवघर। झारखंड (Jharkhand) के देवघर में रविवार हुए त्रिकूट रोपवे हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक 19 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया जा चुका है, जबकि 40 लोगों के ऊपर ही फंसे हुए हैं। पिछले 20 घंटे से वो मदद का इंतजार कर रहे हैं। रविवार रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। वहीं, सोमवार सुबह से ही रेस्क्यू जारी है।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

सेना के बयान के मुताबिक, सोमवार को आठ लोगों को निकाला गया। वहीं, रविवार को 11 लोगों को बचाया जा सका था। वहीं, इस घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फंसे हुए लोगों तक ड्रोन के जरिए खाना और पानी भेजा जा रहा है।

बता दें कि, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपारेशन शुरू किया। हालांकि, बाद में लोगों की मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि, रोपवे हादसे में दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। लोग अभी ऊपर ही फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

18 ट्रालियां ऊपर फंसी
बता दें कि, रविवार को रामनवमी के अवसर पर पूजा और घूमने के लिए यहां पर बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। इस दौरान रोपवे की एक ट्राली नीचे आते समय ऊपर जा रही ट्राली से टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्राली ऊपर ही थीं। करीब 18 ट्रालियां ऊपर ही फंसी हुई हैं, जिसमें 40 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं।

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...