1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Rose Day 2023 : जानिए क्यों मनाया जाता है Rose Day, आप भी तैयारी कर लें

Rose Day 2023 : जानिए क्यों मनाया जाता है Rose Day, आप भी तैयारी कर लें

वक्त के साथ-साथ जिंदगी जीने के तरीके में बदलाव आता है। कुछ पुरानी चीजें  चलन से बाहर हो जाती है तो कुछ नई चीजे उनकी जगह ले लेती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rose Day 2023 : वक्त के साथ-साथ जिंदगी जीने के तरीके में बदलाव आता है। कुछ पुरानी चीजें  चलन से बाहर हो जाती है, तो कुछ नई चीजें उनकी जगह ले लेती है। कुछ दशक पहले तक प्रेमी जोड़े  छुप-छुपकर मिलते थे। प्रेम का इजहार करने के लिए भी मौका नहीं मिलता था। लेकिन अब तरीका बदल गया है। आजकल लव के मामले में प्रेमी जोड़े इंतजार नहीं करते है। ऐसे में फरवरी का महीना लव कपल्स के लिए बेहद खास होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक पूरा 1 सप्ताह इन लव बर्ड्स के लिए काफी स्पेशल होता है। प्यार के सप्ताह का पहला दिन रोज डे से शुरू होता है रोज यानी गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है।

पढ़ें :- How to clean Holi colors clothes: कपड़ों पर लगे होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने की ट्रिक

यह वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी प्यार की परीक्षा के पहले दिन मनाया जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो इस पेपर की शुरुआत गुलाब की खुशबू और खूबसूरती से होती है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अलग-अलग रंग के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं।

सालों से मनाए जा रहे इस प्यार के त्यौहार के पीछे का रहस्य तो आप जान ही चुके हैं, तो आप भी अगर किसी से प्यार करते हैं तो गुलाब का फूल देकर कर सकते हैं अपने प्यार का इजहार।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...