1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Roti Ke Upay : रोटी से जुड़े ये उपाय जीवन में आर्थिक समस्याओं को करेगा दूर, नहीं होगी पैसे की कमी

Roti Ke Upay : रोटी से जुड़े ये उपाय जीवन में आर्थिक समस्याओं को करेगा दूर, नहीं होगी पैसे की कमी

जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए व्यक्ति जीतोड़  मेहनत करता है। अथक परिश्रम के बाद भी जीवन में आर्थिक समस्याएं पीछा नहीं छोड़ती तो व्यक्ति निराश होने लगता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Roti Ke Upay : जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए व्यक्ति जीतोड़  मेहनत करता है। अथक परिश्रम के बाद भी जीवन में आर्थिक समस्याएं पीछा नहीं छोड़ती तो व्यक्ति निराश होने लगता है। ज्योतिष शास्त्र में जीवन की प्रत्येक समस्याओं के लिए उपाय दिए है। जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए भी ज्योतिष शास्त्र में रोटी का उपाय बताया गया। । ज्योतिष के मुताबिक रोटियों का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से माना गया है क्योंकि रोटी हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करती है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

चौथा टुकड़ा कौवे को खिलाएं
मान्यता के अनुसार गाय को रोटी खिलाने से पितृदोष दूर होता है। रसोई घर में बनी पहली रोटी गाय को  खिलाने से पितृ का आर्शिवाद मिलता है।
पहली रोटी में घी लगाकर उसके चार टुकड़े कर लें। अब इन चारों टुकड़ों पर कुछ मीठा जैसे चीनी, गुड़ या फिर खीर डालकर एक टुकड़ा गाय को दूसरा टुकड़ा कुत्ते को तीसरा टुकड़ा भिखारी को और चौथा टुकड़ा कौवे को खिलाएं।

ये होता है असर
कुत्ते को रोटी खिलाने से शत्रु का भय नहीं होता।
कौवे को रोटी खिलाने से कालसर्प और पितृदोष दूर होते हैं।
इसके अलावा भूखे भिखारी को रोटी खिलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...