नई दिल्ली। (Railway Recruitment Board) रेलेवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट और रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
RRB Group D Answer Key 2018 पर आपत्ति जताने से जुड़ी जानकारी
- RRB Group D Answer Key 2018 पर आपत्ति 14 जनवरी शाम 5 बजे से दर्ज कराई जा सकती है।
- आंसर की के जवाबों पर आपत्ति 19 जनवरी 2019 रात 11.59 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
- आपत्ति जताने के लिए आवेदक को प्रति सवाल 50 रुपए का भुगतान करना होगा।
- अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो फीस रिफंड कर दी जाएगी।
- आवेदक आंसर की में सवाल और जवाब दोनो पर ही आपत्ति जता सकता है।
- आपत्ति जताने के लिए फीस का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा।