HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. RRB Group D Result 2022: इस दिन होंगे रेलवे ग्रुप डी का रिजल्‍ट आउट, ऐसे करें चेक

RRB Group D Result 2022: इस दिन होंगे रेलवे ग्रुप डी का रिजल्‍ट आउट, ऐसे करें चेक

भारतीय रेलवे में नौकरी लगने का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्‍यादा अभ्‍यर्थियों के लिए खुशखबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (railway recruitment board) जल्‍द ही आरआरबी ग्रुप डी रिजल्‍ट 2022 (RRB group d result 2022) जारी करने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड (railway recruitment board) ने ग्रुप डी की परीक्षा इसी साल अगस्‍त 17 से अक्‍टूबर 11 तक करवाई थी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RRB Group D Result 2022 : भारतीय रेलवे में नौकरी लगने का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्‍यादा अभ्‍यर्थियों के लिए खुशखबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (railway recruitment board) जल्‍द ही आरआरबी ग्रुप डी रिजल्‍ट 2022 (RRB group d result 2022) जारी करने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड (railway recruitment board) ने ग्रुप डी की परीक्षा इसी साल अगस्‍त 17 से अक्‍टूबर 11 तक करवाई थी।

पढ़ें :- Pali Mein Media Guru Samman : भारतबोध से होगी विचारों की घर वापसी - प्रो. संजय द्विवेदी

आपको बता दें, पांच चरणों में हुई रेलवे ग्रुप डी परीक्षा को लेकर आरआरबी ने रिजल्‍ट जारी करने को लेकर घोषणा की है कि हमारी वेबसाइट पर 24 दिसम्‍बर या इससे पहले परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि “शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए सीबीटी के परिणाम अभी प्रक्रिया में हैं और परिणाम 24 दिसम्बर या उससे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित होगा।

आरआरबी ग्रुप डी अंतिम उत्तर कुंजी अक्टूबर में जारी की गई थी। परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के पास इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प था। अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर तैयार की जानी है। फिलहाल, फाइनल आंसर की जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

कहां कैसे चेक करे RRB Group D Result?

पढ़ें :- पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर फोन पर छात्रा से करता था गंदी बात, यौन शोषण के आरोपों से मचा हड़कंप, कुलपति ने बैठाई जांच

एक बार यह सरकारी रिजल्ट जारी होने के बाद, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक आरआरबी की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइटों में जारी किया जाएगा। इसे जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ तैयार रहना होगा।

  • आरआरबी अहमदाबाद rrbahmedabad.gov.in
  • आरआरबी अजमेर rrbajmer.gov.in
  • आरआरबी इलाहबाद rrbald.gov.in
  • आरआरबी बंगलौर rrbbnc.gov.in
  • आरआरबी भोपाल rrbbpl.nic.in
  • आरआरबी भुवनेश्‍वर rrbbbs.gov.in
  • आरआरबी बिलासपुर rrbbilaspur.gov.in
  • आरआरबी चंडीगढ़ rrbcdg.gov.in
  • आरआरबी चेन्‍नई rrbchennai.gov.in
  • आरआरबी गोरखपुर rrbgkp.gov.in
  • आरआरबी गुवाहाटी rrbguwahati.gov.in
  • आरआरबी जम्‍मू rrbjammu.nic.in
  • आरआरबी कोलकाता rrbkolkata.gov.in
  • आरआरबी मालदा rrbmalda.gov.in
  • आरआरबी मुम्‍बई rrbmumbai.gov.in
  • आरआरबी मुजफ्फरपुर rrbmuzaffarpur.gov.in
  • आरआरबी पटना rrbpatna.gov.in
  • आरआरबी रांची rrbranchi.gov.in
  • आरआरबी सिकंदराबाद rrbsecunderabad.gov.in
  • आरआरबी सिलिगुड़ी rrbsiliguri.gov.in
  • आरआरब त्रिवेंद्रम rrbthiruvananthapuram.gov.in

आरआरबी द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना में लिखा है कि CBT में अर्हता प्राप्त करने की उम्मीद करने वाले पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है, जो क्षेत्रीय रेलवे के संबंधित रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी और जनवरी 2023 से आगे के लिए अस्थायी रूप से निर्धारित हैं। इस संबंध में, संबंधित आरआरसी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अलग से नोटिस प्रकाशित किया जाएगा।

आरआरबी परिणाम के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक जारी करेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए, सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार ऊपर उल्लिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...