कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जुबानी हमला बोला। राहुल गांधी ने आरएसएस कार्यकर्ताओं को ’21वीं सदी के कौरव’ करार दिया।
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जुबानी हमला बोला। राहुल गांधी ने आरएसएस कार्यकर्ताओं को ’21वीं सदी के कौरव’ करार दिया।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा सोमवार शाम अंबाला पहुंची। जिसके बाद से उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा, वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, वे हाथ में लाठी रखते हैं… भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।”
कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने कहा कि क्या पांडवों ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू किया? क्या उन्होंने कभी ऐसा किया होगा? कभी नहीं। क्यों? क्योंकि वे तपस्वी थे और वे जानते थे कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, कृषि कानून तपस्वियों से इस जमीन को चुराने का एक तरीका है|