1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रैक्टर रैली में बवाल: कई जगहों पर किसानों ने तोड़ी बैरिकेड्स, पुलिस से भी झड़प

ट्रैक्टर रैली में बवाल: कई जगहों पर किसानों ने तोड़ी बैरिकेड्स, पुलिस से भी झड़प

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। किसान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज प्रदर्शनकारी किसानों के द्वारा ट्रैक्टर परेड भी निकाली जा रही है। इस परेड के लिए दिल्ली पुलिस के तय समय से पहले ही प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली में घुस गए। कई जगहों पर किसानों के द्वारा बैरिकेड्स तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं कई तस्वीरों में प्रदर्शनकारी किसान पुलिस की गाड़ियों के ऊपर चढ़े हुए दिख रहे हैं। वहीं, इस दौरान जमकर हंगामा होता दिखा।

पढ़ें :- भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने आजम खान की जान को बताया खतरा, सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

वहीं, किसानों ने सिंघु, टिकरी और लोनी बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड्स तोड़े और दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया, हमें एक रूट दिया गया है हम उसी रूट से जा रहे हैं। आंदोलन खत्म नहीं होगा। नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। वहीं, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर—बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी। वहीं, सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे और वापस आ जाएंगे। हमें रिंग रोड पर जाना है लेकिन पुलिस रोक रही है। लोग आ रहे हैं उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। 30-45 मिनट का समय दिया गया है तब तक हम यहीं बैठेंगे और फैसला करेंगे।

 

पढ़ें :- आयकर विभाग और चुनाव आयोग BJP की कमी पर आंख बंद कर बैठे हुए हैं...IT की नोटिस पर बोले अजय माकन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...