1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रैक्टर रैली में बवालः किसान नेताओं पर भी दर्ज हुई FIR, इन लोगों के हैं नाम

ट्रैक्टर रैली में बवालः किसान नेताओं पर भी दर्ज हुई FIR, इन लोगों के हैं नाम

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। इस ट्रैक्टर रैली में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। इस बवाल में जमकर तोड़फोड़ के साथ ही पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया था।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

वहीं, अब दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में 30 एफआईआर दर्ज की गयी है। ये एफआईआर राजधानी दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज की गयी है।

इनमें से नांगलोई थाने में जो एफआईआर दर्ज है उसमें न सिर्फ डकैती की धारा लगाई गई है बल्कि उन 40 किसान नेताओं के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं जो सरकार के साथ वार्ता के लिए विज्ञान भवन जाते थे।

बताया जा रहा है कि, एफआईआर में किसान नेता राकेश टिकैत, बलजीत सिंह रजवाल, दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बूटा सिंह बुर्जगिल और जोगिंदर उमराह, योगेंद्र यादव और गौतम सिंह चढूनी, सरवन सिंह पंधेर और सतनाम पन्नू समेत कई लोगों के नाम प्रमुख रुप से शामिल हैं।

इन सभी किसान नेताओं पर नियम व शर्तें के उल्लंघन का आरोप है। ये भी बताया जा रहा है कि, पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है। नांगलोई पुलिस ने एफआईआर में डकैती की धारा इसलिए जोड़ी है क्योंकि कुछ उपद्रवी नांगलोई में पुलिस से आंसू गैस के करीब 150 गोले भी छीन ले गए थे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...