1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. तालिबान की ओर से नियुक्त किए गए पहले राजदूत को रूस ने दी मान्यता

तालिबान की ओर से नियुक्त किए गए पहले राजदूत को रूस ने दी मान्यता

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध के एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं मिल सका है। रूस एक-एक कर यूक्रेन के शहरों को तबाह करता जा रहा है। इन सबके बीच रूस ने तालिबान (Taliban) की ओर से नियुक्त पहले राजनयिक को मान्यता दे दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मास्को। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध के एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं मिल सका है। रूस एक-एक कर यूक्रेन के शहरों को तबाह करता जा रहा है। इन सबके बीच रूस ने तालिबान (Taliban) की ओर से नियुक्त पहले राजनयिक को मान्यता दे दी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफगानस्तिान (Afghanistan) की तालिबान सरकार द्वारा नियुक्त पहले राजनयिक को रूस की ओर से मान्यता दे दी गई है। सर्गेई ने चीन के टुंशी में अफगानिस्तान (Afghanistan) के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं यह बताना चाहूंगा कि नए अधिकारियों द्वारा भेजे गए पहले अफगान राजनयिक, जो पिछले महीने मॉस्को पहुंचे, को हमारे मंत्रालय ने मान्यता प्रदान कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानस्तिान की सीमा से लगे देशों में अमेरिकी या उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैनिकों की मौजूदगी स्वीकार्य नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...