1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine Crisis Live: यूक्रेन की राजधानी में शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू का आदेश

Russia Ukraine Crisis Live: यूक्रेन की राजधानी में शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू का आदेश

रूस-यूक्रेन में छिड़ी जंग में यूक्रेन के हालात गंभीर होते जा रहे है। रूस का यूक्रेन पर हमले का आज तीसरा दिन है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन में छिड़ी जंग में यूक्रेन के हालात गंभीर होते जा रहे है। रूस का यूक्रेन पर हमले का आज तीसरा दिन है। रूसी सेना लगातार मिसाइल दाग रही है। हर क्षण बदल रहे घटना क्रम में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की नागरिकों की सुरक्षा को लेकर रणनीति बना रहे रहे है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि, आने वाला वक्त यूक्रेन के लिए बहुत ज्यादा भारी होने वाला है। खबरों के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर ने महानगर में शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक कड़े कर्फ्यू का आदेश दिया है। कीव में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को माना जाएगा देश का दुश्मन।

पढ़ें :- JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

एक दिन पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने बयान में कहा था कि वह संकट के दौर में किसी भी हाल में देश छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपनी अंतिम सांस तक देश की रक्षा के लिए लड़ेंगे।

यूक्रेनी नागरिक दहशत के साये  में जी रहे है। अपने देश को बचाने के लिए यूक्रेन के यूक्रेन के राष्ट्रपति वीडियो संदेश के जरिए देश दुनिया में अपनी अपील कर रहे है। उन्होंने राजधानी कीव में एक सेल्फी वीडियो द्वारा कहा कि यूक्रेनियन लड़ते रहो।

 

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...