1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War LIVE : रूस-यूक्रेन जंग से दहला बाजार, यूरोप समेत एशियाई बाजारों में आई तेज गिरावट

Russia Ukraine War LIVE : रूस-यूक्रेन जंग से दहला बाजार, यूरोप समेत एशियाई बाजारों में आई तेज गिरावट

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन से जंग का ऐलान कर दिया।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President Vladimir Putin) ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War LIVE : रूस ने गुरुवार को यूक्रेन से जंग का ऐलान कर दिया।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President Vladimir Putin) ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की। रूसी सेना यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। रूसी सेना यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को तबाह कर है। रूस और यूक्रेन की जंग से उपजे ताजा हालात से वैश्विक परिस्थितियों तेजी से बदलाव  हो रहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

रूस के खिलाफ अब नाटो एक्शन लेगा।रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से शेयर बाजार में तेज गिरावट जारी है। घरेलू शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स  और निफ्टी (Nifty) 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। इस गिरावट में निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए है।

रूस और यूक्रेन संकट गहराने के चलते आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं इसके पहले बुधवार को अमेरिकी बाजार भी भारी गिरावट पर बंद हुए थे। रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ एलान ए जंग से सोने की चमक बढ़ी है। जियो पॉलिटिकल रिस्क बढ़ने से MCX पर सोना 2.15 फीसदी मजबूत होकर 51750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...